सिकंदर

“अपार एशिया, हम्म?”

“जी सम्राट!”

सारे यूरोप पर फ़तह के बाद सिकंदर के आगे अब प्रश्न खड़ा था। आगे बढे, अपार एशिया पर विजय पाने, या पीछे मुड़े, और अपने साम्राज्य पर राज करे? महलों की जिंदगी, या सैन्य तम्बुओं की? योद्धा ही रहे, या राजनीतिज्ञ बन जाये?

कई देर सोच में डूबे सिकंदर ने आँख खोली, जैसे फ़ैसला कर लिया हो। मुड़कर कहा, “मेरा घोडा लाओ!”

Written on September 2, 2022